फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case related to dispute between Pradhan and Kotedar

Sant Kabir Nagar News: प्रधान और कोटेदार के बीच हुए विवाद में केस

Tue, 03 Sep 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case related to dispute between Pradhan and Kotedar
- 28 अगस्त को बैजनाथपुर गांव में कोटे की दुकान के जांच के दौरान हुई मारपीट
विज्ञापन

- कोटेदार समेत 13 नामजद और 15 अज्ञात पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। 28 अगस्त को बैजनाथपुर गांव में कोटे की दुकान के जांच के दौरान प्रधान और कोटेदार पक्ष के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने प्रधान के भतीजे की तहरीर पर कोटेदार रणविजय सिंह समेत 13 नामजद और 15 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

राजनीतिक हो चुकी घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी हुई है। इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोटेदार पक्ष के लोग पहले प्रदर्शन किए तो उसके बाद बेलदार महासभा के लोग भी सड़क पर उतर आए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कोटेदार रणविजय सिंह के तहरीर पर पुलिस ने घटना के दूसरे ही दिन प्रधान पक्ष के 13 नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज न होने के कारण प्रधान पक्ष के लोग आंदोलित हो गए थे।
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र चंद्रजीत की तहरीर पर कोटेदार रणविजय सिंह, उनके भतीजे योगेंद्र सिंह, मनीष सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रियंका पत्नी राघवेंद्र सिंह, सुमन पत्नी रणजीत सिंह, विवेक सिंह, आलोक पाल, रणविजय पाल उर्फ अंटू पाल, विजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह समेत 12 से 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न, बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed