फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case registered of SC-ST act

भाई-बहन समेत तीन के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज

Fri, 18 Mar 2022 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
case registered of SC-ST act
भाई-बहन समेत तीन के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन में बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित भाई-बहन समेत तीन के खिलाफ मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

बालूशासन निवासी रूदल प्रसाद कन्नौजिया पुत्र मथुरा कन्नौजिया का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे गांव के रत्नेश राय उसकी छत पर चढ़ गए। उस दौरान रत्नेश की बहन और बहनोई भी थे। आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। विरोध करने पर उन लोगों ने मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। उसकी शिकायत पुलिस चौकी बघौली पर करने जा रहा था। बालूशासन चौराहे के पास पीछे से लोग पहुंच गए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से उसे काफी चोटें आई हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में रत्नेश राय, बहन पूर्णिमा और बहनोई नाम पता अज्ञात के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed