फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against transaction worth Rs.

Sant Kabir Nagar News: रुपये के लेनदेन के मामले में केस दर्ज

Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered against transaction worth Rs.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सामान के रुपये लेनदेन के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि धौरहरा गांव निवासी अखलाक अहमद ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि 14 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे गायत्री मंदिर के पास 1,95,994 रुपये के प्लाइवुड का दरवाजा बेचा था। दुकान पर सामान भेजने के बाद रुपये देने का वादा करके नहीं दिया गया। बार-बार तकादा करने के बाद भी रुपया नहीं मिला। लीगल नोटिस भेजने के बाद विपक्षी भड़क गए और जानमाल की धमकी देने लगे। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर अखिलेश मिश्र निवासी जाईपार गोला रोड़ बड़हलगंज जनपद गोरखपुर व अमित पांडेय निवासी खलीलाबाद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed