{"_id":"6772ddecddb1cc0f0704ea1c","slug":"case-registered-against-colleagues-in-technicians-death-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126326-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तकनीशियन की मौत मामले में सहकर्मियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तकनीशियन की मौत मामले में सहकर्मियों पर केस दर्ज
Mon, 30 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने रजापुर सरैया में टाॅवर तकनीशियन के मौत के मामले में मृतक के पत्नी की शिकायत पर सहकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता पूजा दूबे पत्नी अनूप दूबे ने थाना मोतीगंज जनपद गोंडा निवासी व वर्तमान पता शिवपुरी कॉलोनी खलीलाबाद ने बताया कि उनके पति अनूप दूबे दस वर्ष से कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। कुछ माह से कंपनी के अधिकारी उनके पति से दबाव में काम कराया जा रहा था। कई बार उन्हें अधिकारी प्रिंस झा, शैलेंद्र चौधरी, सुशील सिंह धमकी देते थी कि अगर तुम टाॅवर को 24 घंटा चालू हालत में नहीं रखते हो तोउच्च अधिकारियों से कहकर नौकरी से निकलवा दूंगा।
28 दिसंबर को जब पति अनूप दूबे सुबह राजापुर सरैया स्थित टाॅवर पर जांच करने गए तो खराबी मिली। जिसे दूर करने के लिए सहायक की जरूरत थी। कंपनी ने बिना तकनीकी सहायक की मदद के टाॅवर को तत्काल चालू करने का दबाव बनाया अन्यथा नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। जहां कार्य करते समय उनकी करंट लगने से मृत्यु हो गई।