{"_id":"67a3af2ea919f4e5b90ecf11","slug":"case-registered-against-accused-of-making-photo-and-video-viral-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128147-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोपी पर केस दर्ज
Thu, 06 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
पीड़िता के अनुसार वह किराए के कमरे में रहती है। नौ वर्ष से वह मेहनत मजदूरी करके जीवनयापन करती है। आर्थिक स्थित ठीक न होने के वजह से उसके रिश्तेदार इमाम अली निवासी गैसड़ी जनपद बलरामपुर उनके घर आता था। बच्चों के पालन-पोषण का वादा करता था। पति को छोड़ने के लिए दबाव बनाकर यौन शोषण करता रहा। इसके बाद वह उसे लेकर मुंबई चला गया। उसका अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। इस मामले में वह परिवार की हत्या कराने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी इमाम अली व उसके भाइयों काबुल व मयसर निवासी गैसड़ी जनपद बलरामपुर के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।