फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against accused of gang rape of woman

Sant Kabir Nagar News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आरोपियों पर केस दर्ज

Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case registered against accused of gang rape of woman
- फैक्ट्री के खंडहर में महिला से चार आरोपियों ने किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

- उलाहना देने पर चार अन्य ने दी थी जानमाल की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट दिनेश प्रताप सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने और चार आरोपियों पर जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि शहर के एक मोहल्ले में वह किराए का कमरा लेकर रहती है। वह मेहनत मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। पीड़िता के पड़ोस के किराएदार और अन्य के जरिये 26 मई 2023 को अपशब्द कहते हुए उसकी लड़की को मारापीटा गया था। इसके संबंध में आरोपियों के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट तथा मारपीट के मामले का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज हो जाने के बाद आरोपियों ने जान माल की धमकी देते हुए केस को वापस करने का दबाव देते थे। आरोप है कि 25 जून 23 की शाम करीब 7:00 बजे वह किराए के मकान से कुछ दूर बंद पड़ी फैक्ट्री में नित्य क्रिया के लिए गई थी, वहां पहले से मौजूद चार आरोपियों व अन्य अज्ञात ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह कपड़े से दबा दिए। आरोप है कि कट्टा दिखाकर उसे उठाकर फैक्ट्री के खंडहर में ले गए, जहां मारापीटा और अपशब्द कहते हुए आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। होश में आने के बाद वह किसी तरह अपने कमरे पर पहुंची और घटना की जानकारी आरोपियों के घर के लोगों मां और बहन को भी तथा अन्य को दी। इससे वे लोग आग बबूला हो गए और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि आरोपियों ने जो किया, वह सब ठीक किया। दर्ज केस वापस नहीं लोगी तो तुम्हारे लड़कियों के साथ भी यही हश्र होगा, भाग जाओ नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंजीकृत डाक से एसपी को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि चार आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और चार आरोपियों पर जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed