{"_id":"6183da06b7e5025c750884fb","slug":"case-registered-after-court-order-khalilabad-news-gkp415330485","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।
खलीलाबाद मेंहदावल रोड मोतीनगर निवासी रीता शर्मा पत्नी संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि सहजनवा थाना क्षेत्र के चांदबारी निवासी रामनरायन उर्फ रामनारायण और संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के कटबंध निवासी चंद्रभान सिंह सांठगांठ करके जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। आरोप है कि जंगलऊन में रामनयन की जमीन थी। रामनयन ने अपनी जमीन का बैनामा तीन जून 2017 को समदहा निवासी जय प्रकाश मिश्र को चौहद्दी दर्शाते हुए किया। उस पर गवाह के रूप में चंद्रभान सिंह ने हस्ताक्षर बनाया। आरोप है कि उसी जमीन को चंद्रभान सिंह ने कपट पूर्ण ढंग से कूटरचित करके बेच दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताय कि रामनरायन उर्फ रामनारायण निवासी चांदीबारी सहजनवा और चंद्रभान सिंह निवासी कटबंध कोतवाली खलीलाबाद के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।