फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case registered after court order

कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत 19 नामजद और चार अज्ञात पर डकैती का केस दर्ज

Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
case registered after court order
कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत 19 नामजद और चार अज्ञात पर डकैती का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को टेमा रहमत निवासी दंपती समेत 19 नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

टेमा रहमत निवासी राम अवध का कहना है कि विपक्षी रामदौर उसके छोटे भाई हैं जो 30 वर्षों से लखनऊ में मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि वह छोटा सा मकान बनवाए हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं। उसके भाई की नीयत खराब हो गई और उसके मकान में जबरियां हिस्सा लेने की नीयत से उससे रंजिश रखते हैं। 31 जुलाई 2021 को विपक्षी आए और घर में घुस कर उसे मारा-पीटा। उसके दरवाजे पर तोड़फोड़ की। बेटा जान बचा कर बाहर भागा। आरोप है कि विपक्षी घर के बाक्स में रखे 3500 रुपये, जेवर, कपड़े, बर्तन, तीन क्विंटल चावल और सात क्विंटल गेहूं लूट ले गए। उनका बेटा स्टील फर्नीचर का व्यवसाय करता है। घर में रखी स्टील की रेंलिग भी उठा ले गए। तमंचा सटाकर उसे शोर भी नहीं करने दिया। उसे बचाने बहू आई तो विपक्षियों ने उसे भी मारा पीटा। आरोप है कि पुलिस आरोपियों के प्रभाव में है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि रामदौर, जुगुंता देवी, लालू सिंह यादव, विशाल, अवधेश, प्रमोद यादव, मनोज, शैलेंद्र कुमार, शिवम, जितेंद्र, अरविंद, सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र, शैलेश कुमार, अमित कुमार, सुनीता देवी, सुभागी देवी, नंदलाल समेत 19 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed