{"_id":"68d1951d1bcb8f83a600744c","slug":"case-regarding-theft-in-nayak-tola-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138786-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नायक टोला में चोरी के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नायक टोला में चोरी के मामले में केस
Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के नायक टोला मोहल्ले के पश्चिम टोला में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया। अलमारी में रखा स्वर्ण आभूषण व कुछ नकदी चुरा ले गए। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमटोला मोहल्ले में सत्यवान पाठक के घर घर शुक्रवार की देर रात लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए।
सुबह परिवार के लोग उठे तो घर की स्थिति देखकर चोरी की आशंका हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि चोरों ने एक हार, बेदी व सोने की अंगूठी तथा कुछ नकदी चुरा लिया है।
चोर घर के सामने आम के पेड़ के रास्ते छत पर चढ़ गए तथा जीने के माध्यम से घर में उतरकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में हुई चोरी की घटना के बाद जांच किया गया है। फॉरेंसिक टीम, सर्विलांस व लोकल यूनिट के माध्यम से जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन किया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद