{"_id":"65b6b6b3a71ddb780e0744d7","slug":"case-regarding-theft-at-panchayat-building-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-108929-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन पर हुई चोरी के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन पर हुई चोरी के मामले में केस
Mon, 29 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
-कोर्ट ने दिया आदेश, महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा चौबे ग्राम पंचायत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस ने पंचायत भवन में हुई चोरी के मामले में घटना के सात माह बाद कोर्ट के दखल पर केस दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न करने पर महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा चौबे ग्राम पंचायत के प्रधान ने कोर्ट की शरण लिया था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध केस दर्जकर लिया।
कोर्ट में दाखिल अपने प्रार्थनापत्र में शनिचरा चौबे गांव निवासी मनीराम निषाद ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। 12 जून वर्ष 2023 की रात को गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर पंचायत भवन में लगा कम्प्यूटर सिस्टम, मानीटर, सीपीयू, यूपीएस और माउस चोरी कर लिए। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर घटना की जानकारी उन्होंने एडीओ पंचायत नाथनगर को दिया। इसके बाद 29 अगस्त को एडीओ पंचायत ने भी स्थानीय थाना पर केस दर्ज करने के लिए पत्राचार किया। जिसके बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नही की गई। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिचरा चौबे के ग्राम प्रधान मनीराम निषाद के प्रार्थनापत्र के आधार पर मामले में सुसंगत धारा में केस दर्जकर लिया गया है।