फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case regarding fire in paper mill

Sant Kabir Nagar News: पेपर मिल में लगी आग के मामले में केस

Sun, 22 Sep 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case regarding fire in paper mill
- 18 सितंबर को मिल के गोदाम में लगी थी आग
विज्ञापन

- नुकसान के आकलन में जुटा प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के गोदाम में 18 सितंबर को हुई अगलगी की घटना में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज किया है। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रबंधन अभी भी नुकसान के आकलन में जुटा हुआ है।
कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में रैना पेपर मिल बोर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक गोरखपुर जनपद के गोमतीनगर निवासी अखिलेश्वर गिरि ने बताया कि 18 सितंबर को दोपहर 02:15 से 02:20 बजे के बीच में मिल में यूनिट दो के गोदाम में आग लग गई थी। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दिया गया। कारखाने के श्रमिकों व अधिकारियों ने तत्परता पूर्वक आग को बुझा दिया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग से गोदाम में रखे तैयार माल पेपर, स्टोर्स के सामान, केमिकल और चार लाईनोमेटिक प्रिटिंग मशीन व उसका केमिकल, प्रिटिंग पेपर जल गया है। जिस शेड में आग लगी थी, उसको भी भारी क्षति पहुंची है, जिसका आकलन किया जा रहा है। आग से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर मामले में इत्तेफाकिया घटना का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक को भी नहीं पता कैसे लगी आग
रैना पेपर मिल के प्रबंधक को भी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाया। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में भी प्रबंधक अखिलेश्वर गिरि की तरफ से कोई उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं जिले के आला अधिकारी भी अभी तक संभावना ही जाहिर कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग से लेकर कोई अधिकारी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed