{"_id":"66d6191b69d130afef0e30a4","slug":"case-regarding-attack-in-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120156-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में हमला करने के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में हमला करने के मामले में केस
Tue, 03 Sep 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
- रविवार को बाउंड्रीवाल गिराने का लगा था आरोप
- तहसील प्रशासन की मौजूदगी में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार स्थित जनता मार्ग पर जमीन विवाद में हमला करने के मामले में पुलिस ने रविवार की देर रात को केस दर्ज किया। एक दिन पूर्व बाउंड्रीवाल गिराने के आरोप में तहसील प्रशासन की मौजूदगी में विवाद हुआ था।
कोतवाली पुलिस को दिएशिकायत पत्र में संदीप कुमार निवासी जनता मार्ग बरदहिया बाजार ने बताया कि उनकी बड़ी मां फूलमती देवी के वर्ष 2006 में बैनामाशुदा जमीन पर एसडीएम न्यायालय के आदेश पर बाउंड्रीवाल कराया गया था। बाउंड्री को तोड़ देने पर नायब तहसीलदार व पुलिस फोर्स के साथ वह वहां गए थे। वहां पर विपक्षी भालचंद उपाध्याय, मनोज उपाध्याय और उनके घर की महिलाएं बच्चे व दो अज्ञात व्यक्ति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर छत से भारी मात्रा में ईंट-पत्थर फेंक कर मारने लगे। किसी तरह से नायब तहसीलदार व लेखपाल के साथ वह वहां से हटकर जान बचाएं।
नायब तहसीलदार महिला पुलिस व पुलिस फोर्स के साथ वहां पर खड़ी थी तो भी उक्त आरोपी गाली व जानमाल की धमकी दे रहे थे। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि संदीप की तहरीर पर मामले में आरोपी भालचंद उपाध्याय, मनोज उपाध्याय और उनके घर की महिलाएं बच्चे व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धारा में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।