{"_id":"64c8086e6dd196c7370d27a7","slug":"case-on-three-including-two-women-for-abducting-a-teenager-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1022-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन पर केस
Tue, 01 Aug 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र की किशोरी को एक युवक गांव की दो महिलाओं की मदद से शनिवार को भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 वीं की छात्रा है। उसकी बेटी अपनी मां की लगभग 80 से 90 हजार रुपये कीमत की जेवरात और 7000 रुपये नगदी लेकर चली गई। बेटी की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
उपरोक्त दोनों महिलाओं से पूछताछ की लेकिन कुछ बता नहीं रही हैं। उक्त युवक का फोन नंबर भी बंद आ रहा है। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ तरह-तरह की अनहोनी की आशंका जाहिर की है। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं सहित तीन के खिलाफ साजिश कर किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद