{"_id":"64cd3b2a5ae7cd1ee80afdcb","slug":"case-on-those-who-looted-cash-by-beating-teenager-publicly-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1157-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सरेआम किशोर को पीटकर नकदी लूटने वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सरेआम किशोर को पीटकर नकदी लूटने वालों पर केस
Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
-15 दिन पूर्व क्षेत्र के करैली चौराहे के पास हुई थी घटना
- क्षेत्र में काका व 302 गैंग के नाम से सक्रिय है दो गैंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। 15 दिन पूर्व क्षेत्र के करैली चौराहे पर किशोर को पीटकर 3,400 रुपये लूट लेने और जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
शिवापार निवासी मनोज कुमार शुक्ला पुत्र कपिलदेव ने बताया कि उसका मौसेरा भाई आलोक पांडेय (16) उसके घर आया था। 14 जुलाई की शाम को साढ़े पांच बजे वह बस्ती जनपद के छविलहा गांव स्थित अपने घर जा रहा था। करैली गांव स्थित चौराहे पर पहुंचा ही था कि मौसेरे भाई को अपशब्द कहते हुए आठ-दस की संख्या में युवक उसे मारने के लिए दौड़ा लिए व बाइक से खींचकर सड़क पर घसीटते हुए लात-मुक्का, बेल्ट से मारने लगे। इसी बीच करैली निवासी अरविंद यादव ने चाकू से मौसेरे भाई आलोक पर हमला कर दिया। जबकि एक दूसरा युवक कट्टा तानकर धमकी देने लगा और मौसेरे भाई की जेब से जबरिया तीन हजार चार सौ नकदी निकाल लिया।
बचाव के लिए मौसेरे भाई के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ जुटने पर आरोपीगण अगली बार हत्या की धमकी देते हुए चले गए। बताया कि आरोपीगण क्षेत्र में खुद को माफ़िया कहते है। इनका क्षेत्र में काका व 302 के नाम से दो-दो गैंग चलता है। एसओ श्याममोहन ने बताया कि करैली निवासी अरविंद यादव, पलथिया निवासी भागवत गुप्ता और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने के मामले के केस दर्ज कर लिया गया है।