{"_id":"628291f25f71d24456743c8d","slug":"case-on-seven-for-electricity-theft-khalilabad-news-gkp4370892199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के आरोप में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी के आरोप में सात पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी के आरोप में सात पर केस
संतकबीरनगर। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को धनघटा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। उप खंड अधिकारी पीवी वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में टीम में शामिल विजलेंस उप निरीक्षक अजय ओझा व अवर अभियंताओं ने सात लोगों को अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा। सातों पर बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।
विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए सोमवार को धनघटा क्षेत्र में जांच की गई। इसमें सत्यवान सिंह निवासी जमुनीकला, अंगद सिंह जमुनीकला, किरन सिंह जमुनी कला, दिलीप सिंह व अमरनाथ सिंह निवासी जमुनीकला, रविंद्र सिंह जमुनी कला व नाथनगर में किशुन वर्मा को बिजली का अवैध तरीके से इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। संवाद