फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on farar gangster

Sant Kabir Nagar News: फरार गैंगस्टर के आरोपी पर दर्ज हुआ केस

Tue, 09 Jan 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
case on farar gangster
न्यायालय से नौ अक्तूबर को ही जारी हुआ था गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

पकड़ में न आने पर दुधारा एसओ की तहरीर पर कोतवाली ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात को गैंगस्टर के आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध नौ अक्तूबर को ही न्यायालय से गैर जमानती वारंटी जारी हुआ। न्यायालय में हाजिर न होने और पुलिस की गिरफ्त में न आने के बाद दुधारा एसओ मनोज कुमार पांडेय की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कार्रवाई की।
एसओ दुधारा मनोज कुमार पांडेय के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में विवेचना उनके द्वारा की जा रही है। अभियोग में नामजद अभियुक्त राजमणि पांडेय पुत्र प्रेमचंद निवासी उतरौलिया थाना कोतवाली खलीलाबाद की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के न्यायालय से नौ अक्तूबर को गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था। पूर्व में आरोपी ने फर्जी एजेंसी देने के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। इसके बाद केस दर्ज हुआ और बाद में गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए बार-बार उसके घर व अन्य संभावित मिलने वाले स्थान पर दबिश दी गई। इसके बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ और न ही न्यायालय में हाजिर हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद धारा 82 का तामिला नोटिस चस्पा एवं डुग्गी-मुनादी 17 नवंबर को उप निरीक्षक अभय कुमार पांडेय के माध्यम से कराई गई। इसके बाद भी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी न तो पुलिस के पास आया और न ही न्यायालय में अभी तक हाजिर हुआ। साथ ही गिरफ्तारी के संबंध में कोई भी न्यायालय का स्थगन आदेश ही प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मामले में एसओ दुधारा के प्रार्थनापत्र पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed