फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on 3 in fraud

कोर्ट के आदेश पर डीलर, सेल्स मैनेजर समेत तीन पर जालसाजी का केस दर्ज

Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
case on 3 in fraud
कोर्ट के आदेश पर डीलर, सेल्स मैनेजर समेत तीन पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन

कंबाइन में शर्त के मुताबिक नहीं लगवाया इंजन और बनाया ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चौधरी ट्रैक्टर पार्ट्स के डीलर, एरिया सेल्स मैनेजर और प्रीत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने कंबाइन में शर्त के मुताबिक इंजन नहीं लगवाया और उसके साथ धोखाधड़ी करके ठग लिया।

मेंहदावल क्षेत्र के सांडेकला गांव निवासी घूरे पुत्र सोमन ने बताय कि उसे एक कंबाइन की जरूरत थी। आरोप है कि वह 14 अगस्त 2020 को चौधरी ट्रैक्टर्स पार्ट्स निकट नवीनमंडी सरैया खलीलाबाद के प्रोपराइटर सुनील कुमार चौधरी से मिला। कंबाइन लेने की बात की और उस कंबाइन में अशोक लीलैंड का इंजन लगे होने की शर्त बताई। प्रीत एग्रो इंडस्ट्रीज के एरिया मैनेजर लालविंदर पांडेय से भी बातचीत हुई। बाद में उन लोगों के कहने पर उसने 50 हजार रुपये बुकिंग के लिए जमा कर दिया। लोग सितंबर तक गाड़ी आने की बात बताए। आरोप है कि उसने कंबाइन के लिए 13 लाख 50 हजार रुपये अपने पास से दिया और नौ लाख रुपये लोन करा कर दिया। उक्त लोग नवंबर में उसे कंबाइन दिए। जिससे सीजन ऑफ होने के कारण फसल की कटाई नहीं हो पाई। इससे उसका बड़ा नुकसान हुआ। मार्च 2021 के दूूसरे सप्ताह से गेहूं के फसल की कटाई का कार्य शुुरू हुआ और अप्रैैल 2021 में कंबाइन खराब हो गई। उसने मिस्त्री से कंबाइन को दिखाया तो पता चला कि इंजन सीज हो गया है। यह भी पता चला कि इंजन अशोक लीलैंड का नहीं लगा है। इस बात को लेकर वह सुनील कुमार चौधरी और कंपनी के एरिया सेल्स मैनजर लालविंदर पांडेय से मिला और बताया कि उसने कंबाइन में अशोक लीलैंड के इंजन लगने होने की शर्त पर पैसा जमा किया था। ऐसे में दूसरा इंजन लगा कंबाइन क्यों दिया। लोग अशोक लीलैंड का इंजन लगवाने का आश्वासन दिया और इस एवज में डीलर सुनील कुमार चौधरी ने उससे 28000 रुपये व लालविंदर पांडेय ने 10000 रुपये लिया। आरोप है कि गेहूं का भी सीजन समाप्त होने पर दूसरे कंपनी का इंजन लगाकर दे दिए। अशोक लीलैंड का इंजन नहीं लगाए, जिसके कारण दुबारा इंजन खराब हो गया। इंजन थोड़ा चलने पर गर्म हो जा रहा है और तेल अधिक खा रहा है। बात में शिकायत पर करने पर लोग अपशब्द कहते हुए भगा दिए। उसे प्रति माह 41,060 रुपये किस्त जमा करनी पड़ रही है। आरोप है कि डीलर सुनील कुमार चौधरी, एरिया सेल्स मैनेजर लालविंदर पांडेय और प्रीत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक ने साजिश के तहत उसके साथ अमानत में खयानत करके धोखाधड़ी की। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में डीलर सुनील कुमार चौधरी, एरिया सेल्स मैनेजर लालविंदर पांडेय व प्रीत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक, नाम, पता अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed