फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on 2 of atm cash filling company workers

एटीएम में कैश भरने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप

Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
case on 2 of atm cash filling company workers
एटीएम में कैश भरने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप
विज्ञापन

कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया केस
विवेचना में उजागर होने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस करेगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विभिन्न बैंकों की एटीएम में कैश भराने का कार्य करने वाली गोरखपुर की एक कंपनी के दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी करके रकम गबन करने का आरोप लगा है। कंपनी के शाखा प्रबंधक की ओर से एसपी को प्रार्थनापत्र दिया गया। एसपी के निर्देश के बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

कमल नयन सिंह ने बताया कि वह सीएमएस इंफ्रोसिस्टम लिमिटेड कंपनी की गोरखपुर शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर नियुक्त हैं। उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों की एटीएम में कैश भरने का कार्य करती है। कैश लोडिंग का कार्य शाखा में नियुक्त कस्टोडियन के माध्यम से कराया जाता है, जो इंडेंट के अनुसार बैंक से कैश निकासी विड्राल करा कर एजेंट के रूप में कार्य करते हुए एटीएम में कैश भरने का कार्य करते हैं। आरोप है कि कस्टोडियन के रूप में खलीलाबाद के रहने वाले अखिलेश कुमार पांडेय और गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के निवासी गोविंद यादव कार्य करते हैं। ये दोनों लोग खलीलाबाद रूट पर नियुक्त रहकर अपने रूट के एटीएम में कैश लोडिंग का कार्य करते रहे। इनके रूट की रिकान शार्टेज आने पर ऑडिटर अमित सिंह ने 15 जुलाई से 18 जून तक ऑडिट किया। आरोप है ऑडिट में पाया गया कि दोनों लोगों ने धोखाधड़ी एवं हेराफेरी करके 2,11,500 रुपये का गबन किया है। इसमें से कुल 28,000 रुपये दो एटीएम के चेस्ट में वापस जमा किया है। सभी ऑडिट रिपोर्ट पर ऑडिटर अमित सिंह और कस्टोडियन अखिलेश व गोविंद के हस्ताक्षर बने हैं। शाखा प्रबंधक कमल नयन ने एसपी को आवेदनपत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed