फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of fraud against 55 including Semariawan block chief and former chief's wife

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख व पूर्व प्रमुख की पत्नी समेत 55 पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 28 Sep 2024 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud against 55 including Semariawan block chief and former chief's wife
- अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में फर्जी दस्तखत कराने का मामला
विज्ञापन

- डीपीआरओ की तहरीर पर दुधारा थाने में कुल 55 लोगों पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक की मौजूदा प्रमुख मजहरुन्निशा और पूर्व प्रमुख की पत्नी हाजरा खातून समेत 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के खिलाफ डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार की देर रात केस दर्ज कराया है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले में दोनों पक्षों की तरफ से फर्जी दस्तखत कराए जाने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।

दुधारा पुलिस को दी तहरीर में प्रभारी डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया है कि 27 जुलाई को सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। पूर्व प्रमुख की पत्नी और क्षेत्र पंचायत सदस्य हाजरा खातून ने संगीता देवी, मनीष कुमार और बदरुन्निशा के साथ मिलकर यह प्रस्ताव दिया था। समर्थन में 91 सदस्यों के दस्तखत वाला शपथ पत्र भी दिया गया था। इसके बाद मौजूदा ब्लॉक प्रमुख मजहरुन्निशा ने 30 अगस्त और पांच सितंबर को 75 सदस्यों के समर्थन का दावा पेश करते हुए शपथ पत्र दिया। मजहरुन्निशा का आरोप था कि हाजरा खातून और अन्य ने सदस्यों के फर्जी दस्तखत कर अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में शपथ पत्र दिया है। ब्लॉक में कुल 121 सदस्य ही हैं जबकि दोनों के दावे में सदस्यों की संख्या 166 हो गई थी।
विज्ञापन


डीपीआरओ के मुताबिक जांच में पता चला कि 50 सदस्यों के शपथ पत्र दोनों पक्ष से लगाए गए थे। इनमें 32 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बयान दिया जबकि 16 ने विरोध दर्ज कराया। दो सदस्य बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। डीपीआरओ ने कहा है कि इससे स्पष्ट हो गया कि मजहरुन्निशा और हाजरा खातून दोनों ने धोखाधड़ी करके 50 सदस्यों का शपथपत्र पेश किया था। दुधारा थाना प्रभारी जय प्रकाश दुबे के मुताबिक इस मामले में मजहरुन्निशा और हाजरा खातून समेत 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed