फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of embezzlement of Rs 60 lakh against three including cashier

Sant Kabir Nagar News: कैशियर समेत तीन पर 60 लाख रुपये गबन का केस

Mon, 24 Jun 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case of embezzlement of Rs 60 lakh against three including cashier
- खलीलाबाद क्षेत्र में संचालित चैरिटेबल ट्रस्ट कई विद्यालयों का संचालन
विज्ञापन

- ट्रस्ट के समन्वयक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में संचालित चैरिटेबल ट्रस्ट से लाखों रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के जरिए कई स्कूलों का संचालन होता है। ट्रस्ट में तैनात अकाउटेंट और सहायक अकाउटेंट ने 60 लाख रुपये गबन कर लिया। ट्रस्ट के समन्वयक ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में तहरीर दी। पुलिस ने कैशियर समेत तीन नामजद और सात से आठ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
ट्रस्ट के समन्वयक विजय कुमार राय निवासी एग्रो इंडस्ट्रियल स्टेट ने बताया कि ट्रस्ट में अकाउटेंट अरविंद कुमार भट्ट निवासी मोहल्ला बजरंग नगर जनता मार्ग एवं सहायक अकाउटेंट मंगला प्रसाद मिश्र निवासी उमरी कला वित्तीय लेखा जोखा का कार्य संभालते हैं। पिछले सत्र में ऑडिट के दौरान 26 लाख रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया। जिसका स्पष्टीकरण मांगने पर हीलाहवाली करते रहे। इसके बाद उन्हें पद से हटाकर जांच प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने सभी कॉलेजों के आय-व्यय की गहनता से जांच की तो 60 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई। जिसके बाद उक्त ने गबन की गई धनराशि को अपने व्यक्तिगत हित में खर्च कर जल्द ही रिकवरी कराने का आश्वासन दिया। 14 अप्रैल को चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन सिक्योरिटी गार्ड के पास छोड़कर चले गए। साथ ही जांच में सहयोग न करते हुए 15 अप्रैल से अपना संपर्क नंबर बंद कर दिया। स्टाफ कर्मियों को उनके घर संपर्क करने के लिए भेजा गया। वहां पर पूछताछ करने पर छह से सात लोग बाहर निकलकर परिचय बताने के बाद तरह-तरह की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउटेंट अरविंद भट्ट की पत्नी ने कहा कि उनके पति ने कुछ नहीं किया है, कोई घर पर आया तो मरवा दूंगी। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद एवं छह से सात अज्ञात के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, धमकी आदि मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में तीन नामजद और सात से आठ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- ब्रजेश सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed