फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of assault and riot against ten accused

Sant Kabir Nagar News: दस आरोपी पर मारपीट बलवा का केस

Tue, 13 Aug 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case of assault and riot against ten accused
-कोतवाली क्षेत्र के शिवशंकरपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के शिवशंकरपुर गांव में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दस आरोपी के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है।

नंद कुमार सिंह निवासी शिवशंकरपुर ने बताया कि 11 अगस्त को उनके सगे मामा राम उग्रह सिंह की कैंसर से मौत हुई थी। जिनके दाह संस्कार को लेकर उनके परिवार से व चन्देश्वर सिंह उर्फ गोलू सिंह के बीच झगड़ा विवाद हो रहा था। जिसमे दोनों पक्ष को चोटें आई थी। चन्देश्वर उर्फ गोलू सिंह उनके तथा जीजा जितेन्द्र सिंह का गाड़ी का शीशा तोड़ दिए। उनके लड़के नमन को आंख आदि में ज्यादा चोट आईए जिसे वह इलाज कराने गोरखपुर मेडिकल कालेज चले गए थे। 12 अगस्त को वह गोरखपुर से आ रहे थे कि रास्ते में पता चला कि उनके गांव पर जांच करने सीओ व एसओ गए हुए हैं। वह अपनी बात कहने के लिए अपनी गाड़ी से भाई के लड़के राज सिंह व उसके दो तीन दोस्त के साथ गांव पर पहुंचे। शाम लगभग 05:30 बजे पुलिस चली गई। विपक्षी उनको देखकर गाड़ी रुकवाकर गाली व जान माल की धमकी देते हुए भतीजा राज सिंह को मारे-पीटे। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी चन्देश्वर उर्फ गोलू सिंह, अमरपाल, समर बहादुर, सुशान्त सिंह, शिवांस, विनय सिंह, सत्यपाल सिंह, राम विभूति सिंह, अंश सिंह, संजय सिंह के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed