फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed for uprooting stones used in measurement

Sant Kabir Nagar News: पैमाइश में लगे पत्थर उखाड़ने का आरोप केस दर्ज

Tue, 12 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Case filed for uprooting stones used in measurement
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने राउतपार गांव में सरकारी पैमाइश के बाद लगे सीमांकन पत्थर उखाड़ने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ढेलूआखोर गांव निवासी रामगति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन राउतपार गांव में है। डीएम के निर्देश पर पक्की पैमाइश के बाद उनके जमीन पर पत्थर नसब भी हो चुका है। आरोप है कि उसी गांव के फूलदेव यादव व उनका लड़का अखिलेश उनके जमीन में लगे सरकारी पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed