फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed for posting objectionable photo of CM Yogi on social media

Sant Kabir Nagar News: सोेशल मीडिया पर सीएम योगी का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर केस

Fri, 26 Sep 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:59 AM IST
सार

धर्मसिंहवा में सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे बाद केस दर्ज किया। आरोपी को पहले शांतिभंग में जेल भेजा गया था। मामले से जनभावना आहत हुई।

विज्ञापन
Case filed for posting objectionable photo of CM Yogi on social media

विस्तार

धर्मसिंहवा। सीएम योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक तस्बीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने 24 घंटे बाद वादी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने फ़ौरी तरीके से आरोपी को शांतिभंग में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


गत 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर नगर पंचायत धर्मसिंहवा निवासी एक युवक के अकाउंट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। जिसे देखने के बाद विश्व हिंदू महासंघ के जिला मंत्री आलोक राय ने आपत्ति दर्ज कराते हुए मुकामी पुलिस द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट डाल दिया। इसी ग्रुप में आलोक राय ने लिखित तहरीर भी डाल रखी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को ही हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद करते हुए एसडीएम न्यायालय मेंहदावल भेज दिया। वहां पर उसकी जमानत की कार्रवाई पूर्ण न होने के कारण जेल भेज दिया गया। आलोक राय ने बताया कि थानाध्यक्ष ने दूसरे दिन बुधवार को तहरीर मांगा जिस पर आरोपी अजहरुद्दीन के खिलाफ जन भावना को ठेस पहुंचाने, माहौल बिगाड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed