{"_id":"68714f864897ff6dda07d7ea","slug":"case-filed-against-three-accused-for-extorting-money-in-the-name-of-job-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135414-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने के तीन आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने के तीन आरोपियों पर केस
Fri, 11 Jul 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने विदेश में नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में महुली थाना के रेवटा गांव निवासी अरविंद शर्मा ने बताया कि उनको नौकरी की तलाश थी। जनवरी वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात खलीलाबाद में अंकित चौधरी निवासी सुकरौली थाना लालगंज जनपद बस्ती से हुई। विपक्षी अखिल सिंह डारेक्टर अखिल कंसल्टेंसी डी 62 विभूति खंड लखनऊ और विदेश सेवा एजेंट होने की बात कही।
विपक्षी ने अमरजीत व नीरज कुमार निवासी अज्ञात खलीलाबाद से परिचय कराकर विश्वास में लेकर उससे व उसके 20-22 मित्रों से 50-50 हजार रुपये बैंक खाते में और 50-50 हजार रुपये नकद 16 मई को ले लिया। इसके बाद जालसाजी व धोखाधड़ी करके फर्जी बीजा व मेडिकल एवं अन्य कागजात दिया। अन्य लोगों ने जब अंकित चौधरी को पकड़ा तो उसने अपना सही नाम पता बताया। रुपये मांगने पर टालमटोल करता रहा। इसके बाद रुपये वापस न करके जानमाल की धमकी देने लगा। संवाद