फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against six people including husband for dowry harassment

Sant kabir nagar: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 09 Aug 2022 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 10:34 AM IST
सार

रजनी की शादी 21 नवंबर 2019 को आगरा निवासी विकास के साथ की थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी। रजनी का आरोप है कि पति विकास ने उसके साथ कोई संबंध नहीं रखा। दहेज के लिए ससुराल के लोग उत्पीड़न करने लगे। बगैर खाना दिए कमरे में बंद कर देते थे। पति से शिकायत करने पर वह भी उसे मारते थे।

विज्ञापन
Case filed against six people including husband for dowry harassment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने का आरोप ससुरालियों पर लगा है। पीड़िता डेढ़ साल से मायके में रह रही है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बखिरा निवासी छोटकू ने 30 वर्षीय बेटी रजनी की शादी 21 नवंबर 2019 को आगरा निवासी विकास के साथ की थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी। रजनी का आरोप है कि पति विकास ने उसके साथ कोई संबंध नहीं रखा। दहेज के लिए ससुराल के लोग उत्पीड़न करने लगे। बगैर खाना दिए कमरे में बंद कर देते थे। पति से शिकायत करने पर वह भी उसे मारते थे।
विज्ञापन


ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर उसने पिता को आगरा बुलाया और 14 जनवरी 2020 को मायके आ गई। उसके बाद भी पति व ससुराल के लोगों ने फोन से तीन लाख नकद, टीवी, फ्रिज, बाइक की मांग करते रहे। मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताने पर ससुराली उसे छोड़ने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनी का कहना है कि उसके पिता ने कुछ लोगों के मध्यम से पंचायत कराया। मांग पूरी करने के लिए समय मांगा और 24 अगस्त 2020 को उसे ससुराल छोड़ आए। ससुराल पहुंचने के बाद फिर उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि पति उसे 10 फरवरी 2021 को बखिरा छोड़कर चला गया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति विकास, ससुर हरिओम, सास मीना, ननद पूजा व देवर अर्जुन व करन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed