{"_id":"68b4914477ed64a24a0391e3","slug":"case-filed-against-fertilizer-seller-for-black-marketing-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137770-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कालाबाजारी में खाद विक्रेता पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कालाबाजारी में खाद विक्रेता पर केस दर्ज
Sun, 31 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के सांडे खुर्द में स्थित एक खाद की दुकान पर यूरिया का स्टॉक नदारद था, जबकि ऑनलाइन स्टॉक दिख रहा था। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर खाद विक्रेता के खिलाफ कालाबाजारी का केस दर्ज किया गया है।
मेंहदावल पुलिस को दी तहरीर में जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि मेंहदावल के सांडे खुर्द में स्थित मुक्तिनाथ एंड संस खाद भंडार का शनिवार को निरीक्षण किया गया। जिसमें 18 अगस्त के बाद से खाद की उपलब्धता की जानकारी अपडेट नहीं की गई थी। यूरिया खाद का पीओएस मशीन में 486 बोरी स्टाफ प्रदर्शित पाया गया, जबकि मौके पर स्टॉक शून्य मिला।
भौतिक सत्यापन में 486 बोरी का अंतर पाया गया। जांच पड़ताल में अन्य प्रकार की अनियमितता भी पाई गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर इस मामले में मेसर्स मुक्तिनाथ एंड संस खाद भंडार के खिलाफ कालाबाजारी का केस दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई से खाद कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मेंहदावल थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर खाद विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।