फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against 10 people for fighting during demarcation

Sant Kabir Nagar News: सीमांकन के दौरान मारपीट के मामले में 10 पर केस

Tue, 03 Jun 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 people for fighting during demarcation
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सीमांकन दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 10 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में पीड़ित अनिल कुमार मिश्र निवासी लहुरादेवा ने बताया कि उनके घर के पश्चिम रास्ते के दक्षिण राघवराम के डीह की जमीन है। इसे राघवराम ने उन्हें व उनके भाइयों को लगभग चार वर्ष पूर्व दे दी थी, जिस पर उनका कब्जा है। उनका परिवार जमीन पर घूर आदि रखता है। 21 दिसंबर 2024 को समय लगभग 2-3 बजे दिन में जमीन की नाप-जोख कर सीमांकन कराने राघवराम के साथ गए थे। इसी दौरान विपक्षी धर्मेंद्र, रामदीन, रामभरोस, उर्मिला, प्रेमशीला, मालती, सुनीता, इसरावती, अंजनी और प्रिया सब्बल, लाठी, ईंटा लेकर आए। उन्हें गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह घर में भागे। आरोपियों घर में भी घुस गए और मारपीट की। पुलिस मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed