{"_id":"61e2ffb666ef25751d42e5de","slug":"case-file-against-unknown-khalilabad-news-gkp423779465","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो आश्रय केंद्र के बाहर बंधे मिले मवेशी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो आश्रय केंद्र के बाहर बंधे मिले मवेशी, केस दर्ज
विज्ञापन
पशु आश्रय केंद्र मझौरा का निरीक्षण करते एसडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो आश्रय केंद्र के बाहर बंधे मिले मवेशी, केस दर्ज
-अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड पौली के मझौरा गांव के पास शुक्रवार की रात 11 मवेशी गो आश्रय केंद्र के बाहर बंधे मिले। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की रात किसी ने अधिकारियों को सूचना दी कि पशु आश्रय केंद्र मझौरा के बाहर तस्करी की नियत से निर्जन स्थान पर कुछ पशु बांधे गए हैं। तत्काल एसडीएम योगेश्वर सिंह और एसओ विनय पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि मंझला गांव के पास एक पेड़ से 11 मवेशी बंधे हुए पाए गए। एक मवेशी के कान में टैग लगा हुआ था। जानकारी की गई तो अगल-बगल के लोगों ने जानकारी से इन्कार कर दिया। पशु आश्रय केंद्र के लोगों ने भी जानकारी नहीं होने की बात कही। एसओ ने बताया कि मवेशियों को पशु आश्रय केंद्र को सौंप दिया गया है। साथ ही मामले में अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।