फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against rape

झांसा देकर किया दुष्कर्म, शादी से इन्कार, महुली क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों

Tue, 24 Nov 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
case file against rape
झांसा देकर किया दुष्कर्म, शादी से इन्कार, महुली क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों
विज्ञापन

- नौकरी मिली तो बदल गई नीयत
पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसी गांव का युवक उससे सात सालों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक को जब नौकरी मिल गई तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मंगलवार को महुली थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का सात वर्ष पूर्व गांव के ही सजातीय युवक से संपर्क बढ़ा। दोनों की आपस में बातचीत करने से नजदीकियां काफी बढ़ गईं। छिपकर दोनों मिलते-जुलते रहे। युवती का आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर और पिछले सात सालों से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवक को सरकारी नौकरी मिल गई। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया। पहले तो युवती ने अपने स्तर से काफी प्रयास किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो मंगलवार को महुली थाने पर पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई और फिर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवती 25 वर्ष की है और आरोपी युवक भी उसी उम्र का है। पूछताछ में युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी हासिल कर ली है। यही वजह है कि उसने शादी करने से इन्कार कर दिया है। इस मामले में युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed