फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against nine people

भाजपा और सपा नेताओं समेत सात पर केस दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
case file against nine people
भाजपा और सपा नेताओं समेत सात पर केस दर्ज
विज्ञापन

- भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के घर के सामने लगा था पार्टी का बोर्ड
- सपा नेता की गाड़ी पर बैनर लगे होने और लाल टोपी धारण करने का वायरल हुआ था वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सात मुकदमे दर्ज किए। इसमें भाजपा महिला महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, उनके पति और सपा के मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय शामिल हैं।

सीओ सदर अशुंमान मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। इस वीडियो में समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडेय उर्फ जयचंद निवासी तितौवा कोतवाली के जरिए भ्रमण के दौरान प्रयोग में लाए जा रहे वाहन के शीशे पर आ रहा हूं लिखा हुआ फोटो युक्त बैनर चस्पा है। इनके द्वारा लाल टोपी भी धारण की गई है जो समाजवादी पार्टी का परिधान होना प्रदर्शित कर रहा है। इस मामले में जयराम पांडेय के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। इसी तरह मेंहदावल बाईपास चौराहे पर कार पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब का झंडा लगा पाया गया। गाड़ी के वाहन स्वामी मोहम्मद इस्माईल निवासी कुरमौल उर्फ साहेवपुर पडरौना कुशीनगर के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का केस दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि एसआई कौशल किशोर अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ मेंहदावल बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय कार गुजरी जिस पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा था। इसके अलावा बोलेरो पहुंची और उस पर बसपा का झंडा लगा था। दोनों वाहनों से पुलिस ने झंडा उतरवा दिया। इस मामले में दोनों वाहनों के चालकों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि यशोदानंद यादव निवासी पकडडीहा कोतवाली अपने वाहन पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा कर चल रहे थे। पुलिस ने मेंहदावल बाईपास के निकट से गाड़ी रोकवाकर झंडा उतरवाया। इसके साथ ही यशोदानंद यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि और उनके पति दुष्यंत अग्रहरि अपने सरौली स्थित आवास के सामने सड़क पर लोहे का स्थायी रूप से भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड लगाया है। जिस पर कमल का फूल बना हुआ है। जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। कई बार इन्हें पुलिस ने बताया भी था कि इसे हटवा दें लेकिन नहीं हटाया गया। जिसकी वजह से दुष्यंत अग्रहरि और सुनीता अग्रहरि के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed