{"_id":"65ba9f2d900756e110035276","slug":"case-against-three-including-mother-and-son-due-to-old-rivalry-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109124-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस
Thu, 01 Feb 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के महुली कस्बा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने महुली के मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
छितही गांव निवासी मोहम्मद शहीम पुत्र अलीमुलकदर ने महुली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह शनिवार की देर शाम महुली कस्बा स्थित अपने निजी मकान में कार्य कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मोहम्मद शाद खान अपनी मां अमीना खातून और मुमताज उर्फ लड्डन के साथ पहुंचा। गाली देते हुए घर में घुसकर मार-पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि छितही गांव निवासी मोहम्मद शहीम की तहरीर पर मोहम्मद शाद खान पुत्र मैनुद्दीन, आमिना खातून पत्नी मैनुद्दीन, मुमताज पुत्र आमिस अली के खिलाफ घर में घुसकर गाली देते हुए मारने पीटने व जान माल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।