{"_id":"65ce4fad984523a9f40ededa","slug":"case-against-three-for-assault-and-vandalism-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109834-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में तीन पर केस
Thu, 15 Feb 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।
एसओ महुली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि काली जगदीशपुर गांव निवासी पीडिता जितना देवी ने शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को पटी हुई नाली में पानी गिराने से मना करने पर गांव के शेरू, अर्जुन और तूफानी पुत्री को गला दबाकर मारने-पीटने लगे। बेटी को छुड़ाने जाने पर विपक्षियों ने उनको पटक दिया और गाली देते हुए मारा-पीटा। सब्बल से दीवार गिरा दिया। मारपीट की घटना में पुत्री के हाथ और पैर में काफी चोट आई। पुलिस ने जितना की शिकायत पर केस दर्ज कर घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।