फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against the accused and his family for sexually exploiting him on the pretext of marriage

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी और परिजनों पर केस

Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case against the accused and his family for sexually exploiting him on the pretext of marriage
- धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है पीड़िता, महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं आरोपी
विज्ञापन

धनघटा। महुली पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। थाना धनघटा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महुली थाने पर तहरीर देकर महुली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी तीन महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने महुली थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संगम चौहान 15 फरवरी 2023 को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए अपने घर बुला लिया। आरोप है कि एक वर्ष तक उसका यौन शोषण किया। 23 अगस्त 2024 को शांति देवी, सुनील कुमार, आशा देवी, पिंकी ने गाली-गलौज करते हुए मारा पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई। घटना की शिकायत पर दोनों पक्षों से मिलकर समझौता हुआ। सुलह समझौते में दो वर्ष बाद शादी करने का आश्वासन दिया। युवती का आरोप है कि विपक्षी साजिश करके शादी करने से मना कर धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed