{"_id":"65eb637c2511147b190c92e4","slug":"case-against-mother-and-son-on-charges-of-assault-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110965-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में मां-बेटे पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में मां-बेटे पर केस
Sat, 09 Mar 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरई टोला का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरई टोला में एक युवक के साथ मारपीट कर नाक काटने का मामला सामने आया। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शहर के बरई टोला निवासी हनुमान ने बताया कि वह छह मार्च को रात आठ बजे घर के पास दुकान पर थे। मोहल्ले का ही प्रदुम भी वहां मौजूद था। हनुमान का आरोप है कि वह मित्रों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। किसी बात पर विपक्षी प्रदुम आक्रोशित होकर गाली देने लगा। इसी बीच उसकी मां भी वहां पर आकर गाली देने लगी। मना करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हाथ पकड़ कर ईट से प्रहार कर दिया। साथ ही दांत से उनका नाक काटकर अलग कर दिया। मोहल्ले के लोगों के आने पर वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां-बेटे के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।