{"_id":"66e0918e38e60fa1570a7920","slug":"case-against-five-including-husband-for-abetment-to-suicide-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120589-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति समेत पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति समेत पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
Wed, 11 Sep 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
- छह सितंबर को कमरे की कुंडी से लटका मिला था विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम टेटार में चार दिन पूर्व विवाहिता का शव कमरे के छत की कुंडी से लटका मिला था। मंगलवार को पुलिस विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर समेत पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के ग्राम टेटार निवासी नबी अहमद की 28 वर्षीय पत्नी गुलशन अंसारी का शव शुक्रवार की शाम में कमरे की छत की कुंडी से लटका मिला था। सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को मृतका के पिता नईम अहमद पुत्र अली हसन ग्राम बंडा बाजार, थाना धनघटा ने तहरीर देकर बेटी को प्रताड़ना करने, मारने-पीटने के बाद उसकी हत्या कर देने तथा मामले पर पर्दा डालने के लिए उसे कुंडी से लटका देने की शिकायत की की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति नबी अहमद पुत्र मुस्लिम, मुस्लिम पुत्र अज्ञात, सास फातिमा पत्नी मुस्लिम, देवर वालीउल्लाह पुत्र मुस्लिम, सकीना पुत्री मुस्लिम के विरुद्ध केस दर्ज किया है।