{"_id":"664f921147d0bfaf400ba6b4","slug":"case-against-district-manager-of-pcf-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114932-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर केस
Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
- बिना किसी सूचना के जिला छोड़ने पर कार्रवाई
- क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती मंडल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कार्यस्थल से बिना सूचना के जिला छोड़ने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती मंडल की तहरीर पर हुई है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती मंडल ने तहरीर में बताया कि यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड शाखा के जिला प्रबंधक महेंद्र कुमार गर्ग पुत्र स्वर्गीय बाबूराम निवासी न्यू कैलाशपुरम हरुनंगला बरेली 26 अप्रैल को एक दिन का आकस्मिक अवकाश की सूचना भेजा। इसके बाद से वह कार्यस्थल खलीलाबाद से घर चले गए। इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई। जबकि मुख्यालय छोड़ने से पहले उच्चाधिकारियों को स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना किसी को बताए और चार्ज दिए चले गए।
29 अप्रैल को घर जाने और फिर 12 मई को मेडिकल अवकाश पर रहने की सूचना दी गई। अपने साथ आवंटित उर्वरक गोदाम कोनी और कार्यालय में रखी अलमारी की चाबी भी ले गए। साथ ही सीयूजी नंबर भी ले गए। जो बाद में कूरियर के माध्यम से दबाव के बाद भेजा गया। वर्तमान में शासन के महत्वपूर्ण मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद का कार्य चल रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान धान खरीद वर्ष 2023-24 का धान व सीएमआर डिलवरी भी बाकी है। जिसके वजह से संस्था हित और किसानों का काम बाधित हुआ। मेडिकल अवकाश 12 मई के बाद 13 को भी योगदान नहीं दिया गया। जिसके चलते विभागीय व शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती मंडल बसंत प्रसाद मौर्य की शिकायत पर मामले में जिला प्रबंधक पर केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।