फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against 32 including present and former head in land dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में वर्तमान व पूर्व प्रधान समेत 32 पर केस

Sun, 18 Feb 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case against 32 including present and former head in land dispute
- मेंहदावल क्षेत्र के बनकसिया गांव का मामला
विज्ञापन

- पैमाइश के बाद चारदीवारी हटाने का मामला

- एसपी के निर्देश पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
मेहदावल। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेंहदावल पुलिस ने जमीन के विवाद के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बनकसिया पुलिस जांच में जुट गई है।

मेंहदावल क्षेत्र के बनकसिया गांव निवासी पूर्व प्रधान अजय सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह व वर्तमान प्रधान देवेंद्र पुत्र बदल गुप्ता के बीच जमीन का विवाद था। बनकसिया पुलिस के मुताबिक बीएम सिटी मार्ग पर वर्तमान प्रधान देवेंद्र व पूर्व प्रधान अजय सिंह ने परिजनों के नाम से जमीन रजिस्ट्री कराई थी। गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है, ऐसे में पैमाइश के लिए चकबंदी के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया गया।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के आदेश पर चकबंदी लेखपाल की टीम ने विवादित जमीन की पैमाइश कराई। जिसमें वर्तमान प्रधान के चारदीवारी के अंदर पूर्व प्रधान की जमीन निकली। जिस पर चारदीवारी हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। जनवरी माह में हुए इस मामले में शनिवार को वर्तमान प्रधान देवेंद्र के पिता बदल गुप्ता की तहरीर पर पूर्व प्रधान अजय सिंह समेत 16 के विरुद्ध जहां प्राथमिक दर्ज की गई है, वहीं पूर्व प्रधान अजय सिंह के भाई अभय सिंह की तहरीर पर बदल गुप्ता पुत्र चेतन समेत 16 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की अलग-अलग तहरीर पर 32 लोग बलवा समेत कई धाराओं में आरोपी बनाए गए हैं। पंजीकृत केस की विवेचना कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed