{"_id":"58484a274f1c1be0594495a1","slug":"careful-by-sp-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-भाजपा से रहें सावधान : डॉ.अयूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-भाजपा से रहें सावधान : डॉ.अयूब
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीस पार्टी और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली बुधवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के मैदान में हुई। इसमें पीस पार्टी के अध्यक्ष और खलीलाबाद के विधायक डॉ. मो. अयूब ने कहा कि चुनाव आते ही सपा और भाजपा साजिश के तहत धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करती हैं। जिससे वे सत्ता हासिल कर सकें। ऐसे में अल्पसंख्यकों, निषाद समाज के साथ ही दबे, कुचले लोगों को सपा व भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है।
पीएम पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए मोदी ने काला धन वापस लाने की बात कहीं थी, लेकिन यहां नोटबंदी कर सभी को लाइन में खड़ा कर दिया।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर विधान सभा का चुनाव लड़ेगी। आजादी के बाद से ही सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा ने झूठे वायदे कर वोट हासिल किया, लेकिन जब भी हक देने की बात आई तो वादे से मुकर गए। जो उर्दू देश की भाषा थी, उसे कांग्रेस ने मिटाने का काम किया। इसी का परिणाम है कि अब सूबे से कांग्रेस खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
नोटबंदी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम ने विदेशों कें जमा काला धन वापस लाने की बात कहीं थी, लेकिन आतंकवाद व कालाधन के नाम पर नोटबंदी लागू कर गरीब तबके के लोगों को लाइन में खड़ा करने काम किया। इसका बदला विधान सभा चुनाव में जनता अवश्य लेगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर जमकर प्रहार किए। कई बार तो उन्होंने तीखी भाषा का भ्ाी प्रयोग किया। गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस मठ पर वह काबिज हैं, वह हमारे पुरखों का है।
रैली को पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान, राधेश्याम, अजय पटेल, रईस कुरैशी, किशोर यादव, सर्वेंद्र मणि निषाद, रविंद्र निषाद, मालती निषाद, पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सागर निषाद, पारस दास निषाद, नियाज अहमद, शैलेंद्र चौधरी, विनोद कुमार चौरसिया, मोहम्मद इरफान आदि ने संबोधित किया।