फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Car hits bikers; one dead.

Sant Kabir Nagar News: कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car hits bikers; one dead.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के सुगर मिल तिराहा व डिग्री कॉलेज के बीच में ओपन जिम के पास शुक्रवार की देर शाम एक कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया। जहां पर चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जबकि एक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षर्दयों के मुताबिक ओपन जिम के पास अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक की टीम ने विश्वजीत सिंह (35) पुत्र ओमकार सिंह ऊनखास को मृत घोषित कर दिया। जबकि शीला पत्नी मनोज कुमार निवासी हथुआ बुजुर्ग, थाना वाल्टरगंज, बस्ती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घायल रामप्रसाद विश्वकर्मा (40) पुत्र रामलाल विश्वकर्मा निवासी नेदुला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed