फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cane farmers angered

दो दिनों से गन्ना लेकर पड़े किसानों का गुस्सा फूटा 

Wed, 29 Nov 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
cane farmers angered
नाथनगर गन्ना तौल केन्द्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर में स्थित गन्ना तौल केंद्र पर दो दिनों से तौल न होने से गन्ना किसानों का धैर्य जवाब दे दिया। नाराज किसानों ने बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि दो दिनों से क्रय केंद्र न तो गन्ने की तौल हो रही है और न ही वाहनों पर लदे गन्ने को उतारा जा रहा है। इसके कारण भूखे रहकर गन्ने की रखवाली करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


नाथनगर गन्ना तौल केंद्र पर दो दिनों से मौजूद कठैचा निवासी अमरनाथ यादव, बैडड़वा निवासी जनमेजय यादव व जनार्दन यादव, गोलहटा निवासी नील सागर, कटकही निवासी ओमप्रकाश, नैनाझाला निवासी श्यामसुंदर, मेहनिया निवासी विशुनदेव, कलेनहरदो निवासी दीपनारायन, खजुरिया निवासी पिंटू चौरसिया, बढया पुरवा निवासी विनोद चौधरी, मेहनिया निवासी राकेश चौधरी, भगता निवासी बबलू यादव आदि किसान दो दिनों से केंद्र पर गन्ना लेकर तौल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को तौल केंद्र पर किसान केंद्र प्रभारी का इंतजार करते रहे। अकबरपुर चीनी मिल से संचालित इस केंद्र पर बुधवार की दोपहर तक केंद्र प्रभारी के नही पहुंचने से किसानों का धैर्य जवाब देने लगा। नाराज किसानों ने तौल केंद्र की इस लापरवाही पर प्रदर्शन किया। इस बाबत एसडीएम उमेश चंद्र निगम ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed