फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Campaign to eradicate malaria will be run every year

Sant Kabir Nagar News: मलेरिया उन्मूलन के लिए हर साल चलेगा अभियान

Tue, 02 Jun 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Campaign to eradicate malaria will be run every year
अभियान में मच्छर के घरेलू प्रजनन स्थल नष्ट कराए जाएंगे
विज्ञापन


सेमरियावां। सरकार ने वर्ष 2030 तक मलेरिया रोग उन्मूलन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए पूरे जून में अभियान चलाया जाएगा। इसमें मच्छरों के घरेलू प्रजनन स्थल नष्ट कराए जाएंगे। शून्य मलेरिया केस की स्थिति को तीन वर्षों तक बनाए रखना है। इसे लेकर जून को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक से 30 जून तक आयोजित होने वाला मलेरिया माह निर्धारित थीम के आधार पर मनाया जाएगा। सभी अधीक्षक अपने-अपने चिकित्सा केंद्र के ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में मलेरिया रोधी गतिविधियों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे, जिससे मलेरिया का जनपद से उन्मूलन किया जा सके।
विज्ञापन

जून में लोगों को मलेरिया रोग से बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में जागरूक भी किया जाएगा। रोगी को उपचार प्रदान करते हुए तीन माह में एक बार फॉलोअप अवश्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया धनात्मक रोगियों के परिवार के व्यक्तियों, आसपास के कम से कम 50 घरों में सर्वेक्षण कर बुखार रोगियों की खोज एवं जांच की जाए। सोर्स रिडक्शन एवं स्वच्छता गतिविधियां कराई जाएगी। वर्तमान वर्ष में जनपद में अभी कोई मरीज मलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया है।


00000

स्लोगन एवं वॉल पेंटिंग कराई जाएगी
मलेरिया रोग उन्मूलन के लिए एंटी गतिविधियों की स्लोगन एवं वॉल पेंटिंग सार्वजनिक स्थलों, चिकित्सा केंद्रों पर कराई जाएगी। जहां ‘हर रविवार, मच्छर पर वार’, ‘मलेरिया का संहार’ के संदेशों के साथ स्लोगनों की वॉल पेंटिंग, लेखन कार्य कराया जाए, जिससे लोग अधिक से अधिक जागरूक हो सकें।


00000000000000000000

जन-सामान्य को मच्छर के घरेलू प्रजनन स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे घरों के अंदर एवं आसपास उपलब्ध जल पात्रों, कूलर, रेफ्रिजरेटर की ट्रे, गमलों के नीचे उपलब्ध प्लेट, टूटे-फूटे एवं अनुपयोगी पात्र, छतों पर पड़े कबाड़, पुराने टायर इत्यादि में से पानी खाली कर उन्हें नष्ट करने के लिए प्रेरित किया जाए।

-राकेश कुमार पाल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed