फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   camp,vactionation

अब गांवों में शिविर लगाकर होगा टीकाकरण

Tue, 08 Jun 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
camp,vactionation
अब गांवों में शिविर लगाकर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी कर रहे प्रेरित फिर भी 45 वर्ष से ऊपर वालों का लक्ष्य नहीं हो रहा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस कम हो रहे हैं। मंगलवार को 113 एक्टिव केस रह गए। आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। ऐेसे में टीकाकरण मेें तेजी लाने के लिए कोशिश में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। इसके बाद भी 45 वर्ष से ऊपर लोगों का प्रतिदिन का टीकाकरण लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है।

जिले की आबादी 18 लाख 22 हजार के करीब है। 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान के बाद अब तक 45 वर्ष से ऊपर के एक लाख 16 हजार लोगों को टीका लगाया जा सका है। रोजाना लक्ष्य तय किया जाता है लेकिन इस वर्ग के लोगों का लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। एक जून से 18 वर्ष और 44 वर्ष के बीच के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। आठ दिनों में छह हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य महकमा अब सरकारी विभागों में शिविर लगाकर टीकाकरण पर जोर दे रहा है, पर वहां भी लोग लक्ष्य के सापेक्ष नहीं पहुंच पा रहे हैं। सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि टीकाकरण के प्रति लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। आशा कार्यकर्ता व अन्य लोग लगातार गांवों में जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। फिर भी लोग कम संख्या में शिविर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हर गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed