{"_id":"652990cf2ca21322090d2f14","slug":"call-details-revealed-that-the-accused-had-talked-to-ram-prakash-four-times-on-the-day-of-the-incident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4149-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कॉल डिटेल से चला पता, वारदात के दिन चार बार आरोपी ने राम प्रकाश से की थी बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कॉल डिटेल से चला पता, वारदात के दिन चार बार आरोपी ने राम प्रकाश से की थी बातचीत
Sat, 14 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगरबेलहर। क्षेत्र के कुशहरा गांव के रहने वाले राम प्रकाश की हत्या का आरोपी सोनू मिश्रा घटना के दिन मोबाइल फोन से चार बार राम प्रकाश से बातचीत की थी। यह जानकारी पुलिस को काल डिटेल से पता चली है। वैसे, आरोपी सोनू मिश्रा जेल जा चुका है। इधर, पीड़ित परिवार अभी घटना से ऊबर नहीं पा रहा है। चार दिनों से पीड़ित के घर का चूल्हा नहीं जला है। पड़ोसियों के रहमोकरम पर मासूम बच्चों का पेट भर रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस कर्मी तैनात हैं।
विवेचक सीओ अंबरीष भदौरिया के मुताबिक, कॉल डिटेल निकलवाया गया है। उससे पता चला है कि सोमवार की शाम आरोपी सोनू मिश्रा और रामप्रकाश के बीच चार बार मोबाइल फोन से बातचीत हुई है। इसके साथ ही जिस मार्ग से होकर आरोपी और राम प्रकाश गए हैं। उन जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इससे पता चलेगा कि आरोपी राम प्रकाश को लेकर कहां-कहां गया था। इसके अलावा राम प्रकाश के एटीएम कार्ड से कितना पैसा निकाला है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना से जुड़े साक्ष्य का संकलन कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ पीड़ित पत्नी उर्मिला सदमे में हैं। मासूम बेटी काव्या अपनी मां से बार-बार पूछ रही है कि पापा कहां चले गए और कब आएंगे। मां ने रोते हुए बताया कि बेटी पापा अब कभी लौट कर नहीं आएंगे। पत्नी उर्मिला ने बताया कि उसका परिवार भूमिहीन है। रहने के लिए घर तक नहीं है। कई बार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाया गया, लेकिन ब्लॉक से लेकर तहसील तक अधिकारियों ने बताया कि अभी नया राशन कार्ड नहीं बन रहा है। जब बनेगा तब नया राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा। परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य की हत्या हो गई। चार दिनों ने घर का चूल्हा नहीं जला है। पडोसियों की रहमोकरम पर मासूम बच्चों का पेट भर रहा है। मजदूरी ही एक मात्र गृहस्थी चलाने का सहारा बचा है। पड़ोस की महिलाएं पीड़ित उर्मिला को सांत्वना दे रही हैं।