फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar will visit Digha village, will meet Nandini's family.

Sant Kabir Nagar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले, सपा सरकार में पैदा हुए गुंडे कर रहे वारदात

Tue, 12 Mar 2024 03:05 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 03:05 PM IST
सार

सुभासपा महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या मामले में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मृतका नंदिनी के परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar will visit Digha village, will meet Nandini's family.
मृतका नंदिनी के परिजनों से मिलते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि सपा सरकार में पोषित लोग आज प्रदेश में वारदात कर रहे है। भाजपा सरकार ऐसे लोगो को जेल भेजने का कार्य करेगी। वे मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या के बाद उनके घर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।   
विज्ञापन


 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नंदिनी राजभर की हत्या जमीन की रकम दिलाने की पैरवी में हुई है। नंदिनी का इंसाफ मिलेगा। जो पांच लोग आरोपी बनाए गए है उसमे से चार जेल में है। एक की तलाश हो रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। इस दौरान वह परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पुलिस बेवजह परेशान कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किपुलिस किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी। पुलिस निष्पक्ष अपना काम कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने नंदिनी राजभर के सात वर्षीय बेटे की पढ़ाई के लिए उसका नामांकन कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नंदिनी राजभर पार्टी की जुझारू नेता था। आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके परिवार को कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहाकि सपा सरकार में पोषित लोग लगातार वारदात कर रहे है। देवरिया में एक ब्राह्मण परिवार की हत्या कर दी गई। इसी तरह से नंदिनी की हत्या हुई।

भाजपा सरकार सपा शासन काल में पोषित गुंडों को जेल भेजने का कार्य कर रही है। जल्द ही सभी अपराधी जेल में होंगे। कैबिनेट मंत्री को 11.30 बजे आना था पर चह ढाई बजे के करीब डीघा गांव पहुंचे। इस दौरान नंदिनी राजभर के घर पर काफी संख्या में पार्टी के लोग जुटे रहे। 

इसके पहले, नंदिनी की हत्या में संतकबी पहुंचे आईजी आरके भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की घटना को लेकर खलीलाबाद  कोतवाल बृजेंद्र पटेल को तत्काल प्रभाव से आईजी कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है। लापरवाही के लिए स्थानीय चौकी के सभी पुलिस कर्मियों और चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच बैठा दी गई थी। आईजी ने सीओ खलीलाबाद के खिलाफ भी जांच के निर्देश दिए थे। इसके अलावा उन्होंने मामले के खुलासे के लिए एसआईटी भी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed