{"_id":"6341c07889a5474d6902270b","slug":"businessman-dies-due-to-lightning-one-scorched-khalilabad-news-gkp453287350","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से चपेट में आए व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से चपेट में आए व्यापारी की मौत
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव में बिजली गिरने की घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से व्यापारी की मौत, एक झुलसा
धनघटा (संतकबीरनगर)। शनिवार शाम लोहरैया-कूरी बाजार मार्ग पर संठी गांव के पास बिजली गिरने से व्यापारी की मौत हो गई। जबकि ठेला चालक झुलस गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। सूचना के बाद पीड़ित व्यापारी के घर कोहराम मच गया।
अहरा गांव निवासी 38 वर्षीय वशिष्ठ हैंसर बाजार में बॉक्स, अलमारी बनाने की दुकान चलाते थे। शनिवार सुबह अलमारी और बॉक्स के सामान की खरीदारी करने गांव के ही ठेला चालक 40 वर्षीय श्रीचंद के साथ गए थे। ठेला पर सामान लादकर दोनों लौट रहे थे। संठी गांव पास आकाश से गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने से लोहा व्यापारी वशिष्ठ चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि ठेला चालक श्रीचंद झुलस गए।
दोनों को सड़क पर गिरा हुआ देखकर लोग पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस व पीड़ित परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जबकि श्रीचंद को सीएचसी मलौली भिजवाया गया।