{"_id":"6751eb034b0c9de00c00e2f0","slug":"business-increased-in-sahalag-turnover-of-one-crore-per-day-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124982-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सहालग में बढ़ा व्यापार, रोजाना एक करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सहालग में बढ़ा व्यापार, रोजाना एक करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर की पहले से बुकिंग, खरीदारों की भीड़ से कारोबारी खुश
संतकबीरनगर। सहागल में वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम है। इससे कपड़े, सराफा, इलेक्ट्राॅनिक, फर्नीचर और फूल-माला की मांग बढ़ गई है। अनुमान के मुताबिक जिले में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है। इससे व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं।
दिसंबर माह में सहागल तेज होने से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। जिनके घर शादी है, वह लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। इसमें सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर सहित खाने-पीने के सामान शामिल हैं। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने बताया कि सहागल के दिनों में अनुमान है रोजना एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार हो रहा है।
खलीलाबाद कस्बे की सुनीता, माधुरी आदि ने बताया कि विवाह समारोह से सजना- संवरना पड़ता है। महिलाएं नई साड़ी और अन्य कपड़ों की खरीदारी करती हैं। साड़ी खरीदने के लिए दुकान पर आए हैं। ब्यूटी पार्लर संचालक कनक ने बताया कि करीब 10 दिनों से फुर्सत नहीं मिल पा रही है। कुछ लोगों ने मेकअप आदि के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी है। दुल्हन को सजाने के आर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सोने-चांदी के जेवर की बिक्री बढ़ी
सहागल में सोने-चांदी के जेवरों की मांग बढ़ गई है। सराफा कारोबारी हरिराम वर्मा ने बताया कि सहालग के चलते सोने- चांदी के जेवर की बिक्री अधिक हो रही है। कपड़ा व्यवसायी बैजनाथ गुप्ता और जय प्रकाश आदि ने बताया कि साड़ियों से लेकर अन्य कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
फूल-माला का कारोबार भी बढ़ा
फूल-माला का कारोबार भी बढ़ गया है। दूल्हे के लिए कार की सजावट भी फूलों से कराई जा रही है। फूल विक्रेता हरिकेश ने बताया कि इस समय जयमाला के अलावा मंडप की सजावट के लिए माला की मांग बढ़ गई है। रोजाना 8 से 10 कार सजाने के लिए आती हैं।
15 दिसंबर तक है लगन
15 दिसंबर तक लग्न है। इसमें नौ, 10 और 14 को लग्न काफी तेज है। इस दौरान जिले में करीब दो हजार से अधिक शादियां होने जा रही हैं। पंडित वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि लग्न के चलते पुरोहित मिलने में दिक्कत आ रही है।