फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buses leave from overbridge, passengers remain standing below

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज से चली जाती है बसें, नीचे खड़े रहते हैं यात्री

Sun, 08 Oct 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Buses leave from overbridge, passengers remain standing below
मेंहदावल बाइपास पर रोडवेज बस का ििइंतजा करते यात्री।संवाद
जिला मुख्यालय पर बस डिपो न होने से दुर्दशा झेल रहे मुसाफिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना नहीं हो पाई है। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाॅप सेंटर बनाया गया है, लेकिन रात के समय अधिकतर बसें ओवरब्रिज से होकर चली जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यात्री मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से सफर करते हैं।

वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ और खलीलाबाद को जिला मुख्यालय का दर्जा मिला। यहां पर कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस कार्यालय सहित कई विभाग खुले और कर्मचारियों की तैनाती हुई। आबादी भी बढ़ रही है, लेकिन जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है। खलीलाबाद-मेंहदावल बाईपास पर फ्लाई ओवर के नीचे बस स्टाॅप सेंटर बनाया गया है। एक गुमटी में परिवहन निगम का कार्यालय संचालित है। वर्तमान में यात्री खुले आसमान में खड़े होकर बसों का इंतजार करते है। रात के समय अधिकतर बसे ओवरब्रिज से चली जा रही है। ऐसे में यात्री नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते रह जा रहे है। बस से यात्रा करने वाले रजनीश वैद्यनाथ, राजीव राय, जय प्रकाश ने बताया कि कभी कभी लेट हो जाता है। जिसकी वजह से नौ बजे अगर बस स्टैंड पर आते है तो रोडवेज की बस नहीं मिलती है। जिससे समस्या हो जाती है। प्राइवेट वाहन से यात्रा करना मजबूरी बन जाता है। बस स्टैंड प्रभारी टीएन दुबे ने बताया कि जो बसे नान स्टॉप होती है वह फ्लाईओवर से चली जाती है। अगर लोकल स्तर की बस फ्लाईओवर से जा रही हे तो इसे दिखवाया जाएगा। लोकल बसों का स्टाप पर रुकना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed