{"_id":"588f88574f1c1b981de807b1","slug":"bus-truck-collision-in-eight-deaths-32-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" बस-ट्रक में टक्कर, आठ की मौत, 32 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रक में टक्कर, आठ की मौत, 32 घायल
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले की कांटे चौकी के पास बस और ट्रक की टक्कर क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे का मुंडन कराने गोरखपुर से अयोध्या जा रहे लोगों की बस की खलीलाबाद में कांटे चौकी के पास ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के चालकों समेत आठ लोगोें की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए, गंभीर हालत वाले 16 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के कुआं बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान रामचंद मौर्य के ढाई वर्षीय पोते उत्क र्ष का मुंडन सोमवार को अयोध्या में होना था। इसके लिए प्राइवेट बस से 45 लोग अयोध्या जा रहे थे। सुबह करीब 8.20 बजे बस जब कांटे चौकी के पास पहुंची तो कोहरे के कारण चालक गलती से बस दूसरी लेन पर लेकर चला गया। इसी बीच कानपुर से सफेद पेंट लेकर गोरखपुर जा रहा ट्रक सीधा उससे भिड़ गया।
इस भीषण टक्कर से बस के परखचे उड़ गए और लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसा देख कर आसपास के लोग और सूचना मिलने पर कांटे चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में जुट गए। तुरंत एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के करीब 20 मिनट बाद क्रेन पहुंची जिसकी सहायता से डेढ़ घंटे की मशक्कत से दोनों वाहनों को अलग कर शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इस हादसे में बस चालक हनीफ निवासी सेमरी, थाना हरपुर बुदहट, राकेश कुमार यादव, रामचंद मौर्य, अजय यादव, अयोध्या यादव निवासी कुआं बुजुर्ग, थाना खजनी जिला गोरखपुर, सावित्री देवी निवासी मकदूमपुर , जबकि ट्रक चालक शैलेष कुमार और खलासी रतन कुमार निवासी देवकली थाना कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
हादसे की सूचना पर डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी हीरालाल, सीएमओ डॉक्टर एपी श्रीवास्तव, डॉक्टर एके सिन्हा, एएसपी एके वर्मा, एसडीएम उमेश चंद निगम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मामूली रूप से चोटिल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।