फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bus stand will be built in Mirganj, Transport Corporation got four acres of land

Sant Kabir Nagar News: मीरगंज में बनेगा बस अड्डा, परिवहन निगम को मिली चार एकड़ जमीन

Thu, 22 Feb 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bus stand will be built in Mirganj, Transport Corporation got four acres of land
यहीं बनेगा रोडवेज स्टेशन
संतकबीरनगर।
विज्ञापन

करीब 27 साल बाद आखिरकार शहर में बस अड्डा बनने का सपना अब पूरा होता दिख रहा है। प्रशासन की ओर से बस अड्डे के लिए मीरगंज में चिन्हित जमीन को शासन ने मंजूरी देते हुए चार एकड़ जमीन परिवहन निगम के नाम खतौनी में दर्ज करा दी है। इससे बस डिपो बनने का रास्ता साफ हो गया है। मीरगंज के पास रिंग रोड भी बन रहा है, जिससे धनघटा, आंबेडकरनगर जाने वाली बसों सहित बड़े वाहनों को सहूलियत मिलेगी।
मालूम हो कि वर्ष 1997 में संतकबीरनगर जिले का गठन हुआ, तब से यहां बस डिपो बनाने की मांग होती रही है। अभी लोग मेंहदावल बाईपास पर बने अस्थायी बस अड्डे से बस पकड़ते हैं, जहां यात्री सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। न पानी की व्यवस्था, न बैठने की न शौचालय की। जमीन मिल जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बस अड्डा बनाने का काम शुरू हो जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि ऐसा नहीं है कि बस डिपो की स्थापना के लिए कभी पहल नहीं हुई लेकिन हर बार जमीन का पेच फंसता रहा। पहले सरैया के पास जमीन देखी गई तो बाद में मेंहदावल बाईपास के पास ड्रेनेज खंड दो के कार्यालय परिसर में बस डिपो की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया लेकिन इसे शासन की मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस डिपो के नाम खतौती में दर्ज हुई जमीन
इसके बाद प्रशासन ने मीरगंज के पास बस डिपो के लिए जमीन चिन्हित की और इसका प्रस्ताव शासन को भेजा। अब प्रशासन ने चार एकड़ जमीन बस डिपो के नाम खतौनी में दर्ज करा दी है। जिससे बस डिपो की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही बस डिपो बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
भुवरिया से पायलपार तक बन रहा रिंग रोड
शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश न हो और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिले, इसके लिए भुवरिया से पायलपार तक रिंग रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पास ही बस डिपो बनने से धनघटा, आंबेडकर नगर आने- जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही बड़े वाहन भी भुवरिया से पायल पार होकर ही आएंगे और जाएंगे। इससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

----------------------
बस डिपो की स्थापना के लिए मीरगंज के पास जमीन चिन्हित की गई थी। अब इस जमीन को परिवहन निगम के नाम से खतौनी में दर्ज करा दी गई है। जल्द ही बस डिपो बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों की समस्या दूर होगी और शहर को जाम से राहत मिलेगी।
महेंद्र सिंह तंवर- डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed