फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bus service launched on the Mehdawal-Basti route by the transport corporation.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल-बस्ती मार्ग परिवहन निगम की बस सेवा शुरू

Sat, 10 Jan 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bus service launched on the Mehdawal-Basti route by the transport corporation.
मेंहदावल-‌ बस्ती मार्ग को मिली परिवहन निगम की बस सुविधा -संवाद - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार।
मेंहदावल। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रयास से सेमरियावां बस्ती मार्ग को परिवहन निगम ने बस संचालन की सुविधा उपलब्ध कराई है। शुक्रवार को विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र की जनता लंबे समय से मेंहदावल वाया सेमरियावां-बस्ती मार्ग पर बस चलाने की मांग कर रही थी। क्षेत्रीय जनता की समस्या को देखते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री से पहल करने के साथ ही परिवहन निगम के अधिकारियों को भी पत्र सौंपा था। इसी क्रम में परिवहन निगम गोरखपुर ने मेंहदावल से नंदौर बाजार होते हुए सेमरियावां-बस्ती मार्ग पर बस संचालन की स्वीकृति प्रदान की। शुक्रवार को विधायक अनिल त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने हरी झंडी दिखाते हुए बस को इस मार्ग पर रवाना किया। इस मार्ग पर बस सुविधा होने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह बबलू, पूर्व सभासद पूरन सिंह, विनोद सिंह, देवी शरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed